G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाला एवं भगाने में सहयोग करने वाले दोनो आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

थाना साल्हेवारा पुलिस की कार्यवाही ।

आरोपी आशीष मेरावी एवं सहयोगी हेमन मरकाम को गिफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में जेल।

प्रार्थी ने दिनांक 24/05/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21/05/24 को उसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्ष 09 माह को दोपहर 01.00 बजे से शाम 05.00 बजे के मध्य साल्हेवारा साप्ताहिक बाजार से कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिर्पोट पर थाना साल्हेवारा में अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 363 भा. द. स. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा. पु. से.) जिला केसीजी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गंडई  लालचंद मोहले के द्वारा मामला नाबालिग बालिका से संबंधित संवेदनशील मामला होने से विवेचना हेतु महत्तवपूर्ण दिशा निर्देश देकर नाबालिक बालिका को शीघ्र बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिया गया था जिसके परिपालन में वरिष्ट अधिकारी के मार्गदर्शन में नाबालिग अपहता की पतासाजी कर दिनांक 26/05/24 को अवयस्क पीड़िता को बरामद किया गया है पश्चात बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से बयान कराया गया अवयस्क बालिका के अनुसार दिनांक घटना समय को आरोपी आशीष मेरावी के द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर हेमन मरकाम के साथ मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम सारसडोल ले जाकर पीड़िता के साथ आरोपी आशीष के द्वारा दुष्कर्म करने की पुष्टि होने पर मामले में धारा 366 क, 34,376(2) (ढ ) भा.द.स. धारा 06 पॉक्सो एक्ट 2012 जोड़ी गयी विवेचना दौरान निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी आशीष मेरावी एवं सहआरोपी हेमन मरकाम को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ किया गया जिस पर दोनो आरोपियों ने अपना अपना जुर्म करना स्वीकार किये आरोपी हेमन मरकाम से घटना में प्रयुक्त बजाज बाक्सर मोटर को जप्त किया गया आरोपी 1. आशीष कुमार मेरावी पिता खेलन मेरावी उम्र 22 वर्ष निवासी सरईपतेरा थाना साल्हेवारा 2. हेमन उर्फ हेमेंद्र मरकाम पिता सुखीराम उम्र 23 वर्ष निवासी टिंगाटोला थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.)के विरुद्ध अपराध साक्ष्य पाए जाने से दिनांक 30/05/2024 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिन्हें आज दिनांक 31/05/2024 को माननीय अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र बंजारे, सउनि चेतन नेताम ,गणेश निर्मल ,आर.मनोज कंवर , आर.इश्माइल खान,आर. संजय दिवाकर, म.आर. जानकी धुर्वे की महत्तवपूर्ण भुमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page