G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मशाल गौरव यात्रा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पहुँची

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
छत्तीसगढ़ को पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा इस प्रतिष्ठित आयोजन की जिम्मेदारी राज्य को सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर एवं जगदलपुर में किया जाएगा।

आयोजन के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से मशाल गौरव यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रही है। इसी क्रम में आज यह यात्रा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला मुख्यालय पहुँची।

कलेक्ट्रेट कार्यालय में मशाल यात्रा का जिला प्रशासन द्वारा गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर पूजा पींचा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मशाल के साथ पहुँचे शुभंकर मोरवीर का पुष्पमालाओं एवं गुलदस्ते से स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत सीईओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर मशाल यात्रा को आगे के लिए रवाना किया गया।

इसके पश्चात मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की जानकारी आमजन तक पहुँचाती रही। यात्रा वेसलिन इंग्लिश मीडियम स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस दौरान खेल विशेषज्ञों ने बच्चों एवं उभरते हॉकी खिलाड़ियों को जनजातीय खेलों की विशेषताओं, प्रतिभा चयन प्रक्रिया एवं प्रशिक्षण अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का उद्देश्य दूरदराज एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत प्रतिभाशाली जनजातीय खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आधुनिक खेल प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page