G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिला शिक्षा अधिकारी के टीम ने पीएम श्री स्कुल टिकरीपारा (गंडई) का किया निरीक्षण,निर्देशित भी किया

गंडई पंडरिया/छुईखदान==

जिला कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एफ आर कोशरिया,बीईओ आर के डडसेना एवं जिला नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य पवन कुमार ददरया के टीम ने जिले के शासकीय कन्या प्राथमिक शाला टिकरीपारा में संचालित पीएमश्री(प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूल जो माडल स्कुल बनाया जाएगा जिसका निरीक्षण बुधवार 31 जनवरी को शाम 4 बजे किया गया l इस योजना के तहत के सी जी जिले में कुल चार स्कूलों का संचालन किया जा रहा है ,जिसे माडल स्कुल के तर्ज पर अपग्रेट किया जाएगा।
जांच में पहुंचे अधिकारियों के टीम ने बताया की केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया(पी एम श्री) योजना राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता में शामिल है स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने इस संबंध में अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।इन स्कूलों का उद्देश्य सिर्फ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण, अध्ययन और सज्ञानात्मक विकास होगा साथ ही कौशल की जरूरतों के अनुरूप समग्र और पूर्ण विकसित नागरिकों का निर्माण करना है । उसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी कोशरीया ने क्रियान्वयन में कसावट एवं निरीक्षण हेतु पी एम श्री स्कूल टिकरीपारा (गंडई) एवं शासकीय प्राथमिक शाला हॉटबंजा। विकासखण्ड छुईखदान का आकस्मिक निरीक्षण किया।

स्कुल संस्था प्रमुख रेहाना मेमन एवं संजय जांगड़े को कहा कि पी एम श्री स्कूल की गरिमा व प्रतिष्ठा के लिए जरूरी है कि यहां का शैक्षणिक स्टाफ समय पर आए और कक्षाओं का वास्तविक संचालन हो एवम् छात्र निर्धारित यूनिफॉर्म पर आए उन्होंने आगे कहा कि अभी हाल में यहां की बच्चो की शैक्षिक स्तर पर कमी पाया गया है, जिसे सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिया गया।शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय तथा प्राइवेट स्कूलों की तरह होना चाहिए l
निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक रेहाना मेमन,सहायक शिक्षक पंचायत सतलाल पटेल,चंद्रशेखर कोठारी,सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page