G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पुलिस अधीक्षक ने ली बैंक शाखा प्रबंधकों की बैठक।

धोखाधड़ी के मामलों में प्रार्थी से ठगी हुए रकम की वापसी दिलाये जाने के संबंध में दिया गया आवश्यक निर्देश।

बैंक शाखा एवं ए.टी.एम. बूथ के सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने दिया गया हिदायत।

साइबर ठगी पर त्वरित कार्यवाही के लिए व्हाट्सएप में थाना प्रभारी एवं बैंक प्रबंधकों का बनाया गया ग्रुप।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, के द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) में कबीरधाम जिले के शहर में संचालित समस्त बैंक शाखा प्रभारियों की बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में शहर के सभी बैंक शाखा प्रभारी उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम द्वारा बैंक शाखा प्रभारियों को वर्तमान परिवेश में हो रहे ठगी की घटनाओं एवं डेबिट/क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन शॉपिंग, फोन पे, गूगल पे, पे.टी.एम., फ्रॉड कॉल आदि के माध्यम से हो रही घटनाओं के संबंध में अवगत कराकर त्वरित रूप से ठगी गये रकम की वापसी के लिए किये जाने वाले कार्यवाहियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दीया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा बैक शाखा प्रभारियों को अपने संचालित शाखाओं में सुरक्षा के मद्देनजर बैंक एवं ए.टी.एम. कक्ष के प्रत्येक स्थानों में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा एवं सुरक्षा गार्ड लगाये जाने तथा बैंक में लगे सायरन, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों को बेहतर एवं चालू हालत में रखने हिदायत दिया। साथ ही बैंक एवं ए.टी.एम. कक्ष में यदि सुरक्षाकर्मी नहीं है, तो उन बैंको में सुरक्षाकर्मी रखे जाने, तथा अपने उपभोक्ताओं को फर्जी कॉल के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया, अपने ग्राहकों को जानकारी देवें की बैंक अकाउंट, ए.टी.एम., आधार कार्ड, पैन कार्ड, लिंक से संबंधित जानकारी पूछे जाने पर वे कोई भी जानकारी ना दें। आवश्यक जानकारी बैंक में आकर बैंक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से ही बैंक संबंधी जानकारी लेवें। बैंक के आसपास संदिग्ध व्यक्ति के देखे जाने पर वे तत्काल संबंधित थाना को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम द्वारा बैंक शाखा प्रभारियों को थाना/चौकी में ऑनलाईन फ्रॉड से संबंधित प्राप्त शिकायत के निराकरण के लिए समयावधि के भीतर चाही गई आवश्यक जानकारी प्रदान करने निर्देशित किया गया तथा समय-समय पर बैंक की सुरक्षा ऑडिट की आकस्मात् चेंकिग किये जाने शाखा प्रबंधको को बताया जाकर अन्य विषयों पर चर्चा की गयी। उक्त बैठक में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे एवं थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम, सायबर सेल प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक उत्तम साहू, तथा समस्त बैंक के शाखा प्रबंधक एवं स्टॉप उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page