ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

विद्यार्थी का काम सवाल पूछना और सवालों को हल पाना जरूरी होता है। – विप्लव साहू देश की बात फाउंडेशन का आयोजन।

News Ad Slider
Advertisement

विद्यार्थी का काम सवाल पूछना और सवालों को हल पाना जरूरी होता है। – विप्लव साहू देश की बात फाउंडेशन का आयोजन

खैरागढ़ : देश की बात फाउंडेशन द्वारा भारत भर में राष्ट्रीय रोजगार नीति को लेकर जागरूकता का आयोजन हुआ। 26 सितंबर को शासकीय उच्चतर हायर सेकेंडरी स्कूल पटेवा राजनांदगांव जिले में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति धुरंधर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विप्लव साहू, अकेडमिक अवेयरनेस एक्टिविस्ट और सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव थे। स्कूल के प्राचार्य हिरेन्द्र कुमार साहू के कुशल आयोजन में रेखदास हिरवानी और हर्ष कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को प्रारंभ किया और मौजूद छात्रों को विषयवस्तु से जोड़ने का आधार रखा। कार्यक्रम बोलते हुए मुख्य वक्ता ने विद्यार्थी जीवन की चुनौतियां और प्राथमिकता को रखते हुए अपनी बात आरम्भ किया। उन्होंने बताया कि ब्रम्हांड में पहला जीवन समुद्र में पनपा और करोड़ो वर्षो के क्रमिक बदलाव में होमोसेपियंस से होकर हम आज मनुष्य बने। और इंसान की खोजी प्रवृति और विवेक ने समाज विकास और तकनीक को अपने उच्चतम स्तर पर ले आने के साथ हम सबका जीवन काफी सहज और सुविधापूर्ण है। किसी भी इंसान को सीखने रहने और सफलता प्राप्त के लिए जिज्ञासा, सक्रियता, सेहत, वैज्ञानिक सोच, व्यवहारिकता, गतिविधियां, लक्ष्य और विषय विशेष में निपुर्णता अपनाकर कैरियर बनाया जाना चाहिए। दुनिया में सबसे अधिक युवा भारत में है जिम कौशल पैदा करके रोजगार नीति बनाना जरूरी है। विद्यार्थी का पहला कर्तव्य सवाल पूछना और सवालों को हल पाना जरूरी होता है। भारत के ग्रामीण परिवेश में विद्यार्थियों का सबसे बड़ी दिक्कत हिचकिचाहट होती है, जिसे दूर किए बिना किसी भी विद्यार्थी का सफल होना मुश्किल है। अंत में विप्लव साहू ने सुरम्य वातावरण में सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्राचार्य हरेंद्र कुमार साहू और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए अच्छे भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page