कवर्धा :- महिला उत्थान मंडल कवर्धा के बहनो द्वारा 17 वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सरेखा में भव्य रूप से मनाया रक्षाबंधन पर्व

कवर्धा :- महिला उत्थान मंडल कवर्धा के बहनो द्वारा 17 वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सरेखा में भव्य रूप से मनाया रक्षाबंधन पर्व

कवर्धा :- महिला उत्थान मंडल कवर्धा के बहनो द्वारा 17 वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सरेखा में भव्य रूप से मनाया रक्षाबंधन पर्व
कवर्धा :- हमारे भारत देश की सीमाओं पर आये दिन कोई न कोई खतरा मंडराता रहता है, ऐसे में चल रहे तनावपूर्ण वातावरण में दिन-रात बॉर्डर पर तैनात रहकर हमारे देश की सुरक्षा प्रदान करने वाले प्रहरियों को बहनों ने अपने शुभ संकल्पों सहित वैदिक रीति व मंत्रोचार के साथ रक्षासूत्र बाँधते हुए उनके उज्जवल भविष्य व मंगल की कामना की। भारत देश के इन नौजवानों के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु महामृत्युंजय व नृसिंह मन्त्र का जप करवाया। मंजू साहू द्वारा वैदिक रक्षा सूत्र का पौराणिक महत्व बताया गया। 17 वीं बटालियन के वरिष्ठ ऑफिसर
सेनानी श्री T.R. कोशिमा, उप सेनानी श्री A.P.P. लदेर, सहायक सेनानी श्री राजेंद्र सिंह, सहायक सेनानी श्री उत्तम तिवारी, कम्पनी कमांडर श्री दयाराम नेताम, उपनिरीक्षक श्री बजरंग कैवर्त, उपनिरीक्षक ताऊत कुरैशी, बटालियन मेजर(STF कमान्डो) यशपाल सिंह, आरक्षक(CAF कमान्डो) गुनीराम भगत तथा वहाँ मौजूद 90 अन्य अधिकारियों को भी रक्षासूत्र बाँधकर उनके प्रति अपने शुभ भावों को व्यक्त किया।उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आश्रम द्वारा प्रकाशित सत्साहित्य दिव्य प्रेरणा-प्रकाश, मधुर व्यवहार, जीवन विकास, निर्भय नाद, सर्वोपति साहित्य ,ऋषि प्रसाद व लोक कल्याण सेतु पत्रिका तथा प्रसाद,मिठाई, फल वितरित किया गया, एवं तुलसी का पौधा वितरित किया गया। महिला उत्थान मंडल कवर्धा की बहनों के द्वारा प्रतिवर्ष केंद्रीय जेल कवर्धा में यह कार्यक्रम आयोजित रहा है।यूँ तो रक्षाबन्धन भाई-बहन का त्योहार है। भाई बहन के बीच प्रेमतंतु को निभाने का वचन देने का दिन है, अपने विकारों पर विजय पाने का एवं बहन के लिए अपने भाई के द्वारा संरक्षण पाने का दिन है।लेकिन व्यापक अर्थ में आज का दिन शुभ संकल्प करने का दिन हैं| महिला उत्थान मंडल की बहने जिसमें स्वाति नुरूति,सुलोचना तारम,मंजू बहन,शीतली वर्मा, मंजू साहू, लक्ष्मी साहू, मीरा साहू इत्यादि बहनों के द्वारा रक्षा सूत्र बांधा गया। पूज्य संत श्री आसाराम जी बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदांत सेवा समिति कवर्धा जिला कबीरधाम छ.ग. एवं भोरमदेव आश्रम के द्वारा हर वर्ष तुलसी पूजन मातृ-पितृ पूजन, नशा मुक्ती अभियान, गौसेवा, गरीब आदिवासियों में भंडारा, देशभक्ति यात्रा, कांवरियों की सेवा, महिला उत्थान मंडल, युवा सेवा संघ, बाल संस्कार के माध्यम से किया जाता है।




