पंडरिया कुकदूर:-आदिवासी बैगा बालक आश्रम व कन्या आश्रम, मिडिल स्कूल नेऊर में शाला प्रवेशोत्सव धुमधाम से मनाया गया।

पंडरिया कुकदूर:-आदिवासी बैगा बालक आश्रम व कन्या आश्रम, मिडिल स्कूल नेऊर में शाला प्रवेशोत्सव धुमधाम से मनाया गया।


गर्मी की छुट्टी के बाद आज से सभी स्कूल खुल गया है जिसे लेकर बच्चो में भी काफी उत्साह देखा जा सकता है आज आदिवासी बैगा बालक आश्रम नेऊर में संयुक्त रुप से आदिवासी कन्या आश्रम नेऊर एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेऊर का शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रमेश मरावी और सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित थे। नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया मुख्य अतिथि के कर कमलों से छात्र छात्राओं को नि: शुल्क गणवेश और पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया। जनपद सदस्य रमेश मरावी ने छात्र छात्राओं को अपने उद्बोधन से उत्साहवर्धन किया।
उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत नेऊर के सम्मानित नागरिक एवं जनप्रतिनिधि गण जिसमें मुख्य रूप से जनपद सदस्य श्री रमेश मरावी तथा सरपंच प्रतिनिधि एवं कृष्णा मरावी हरीश मुराली अनिल बोरिया और संकुल शैक्षिक समन्वयक आर पी गरेवाल , स्वतंत्र चंद्राकर, विष्णु प्रसाद, बलराम सिंह नेताम, श्रीमती भुवनेश्वरी सुनहले आदिवासी कन्या आश्रम नेऊर अधीक्षिका, श्री भूपेन्द्र प्रसाद सुनहले आदिवासी बैगा बालक आश्रम नेऊर अधीक्षक तथा तीनों संस्था के SMC अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में बालक/बालिकाओं को गुलाल लगाकर निशुल्क पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया। तथा मध्यान्ह भोजन खिलाया गया।


