G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarh

कोरोना संक्रमित मरीजो को दिया जा रहा गुणवत्ताहीन भोजन

कवर्धा : कवर्धा का कोविड 19 अस्पताल जो महाराजपुर में स्थित छात्रावास को बनाया गया है जहाँ जिला के कोरोना संक्रमित को रखा गया है। कवर्धा के कोविड 19 सेंटर में कोरोना संक्रमण से पीड़ितों को निम्न स्तर का भोजन और नाश्ता दिया जा रहा है जिसके चलते कोरोना के संक्रमित मरीजो में आक्रोश व्याप्त है। कोविड सेंटर में प्रदाय किये जा रहे भोजन और नाश्ता को पीड़ित खाने के बजाय डस्ट बिन में डाल रहे है जो उक्त खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की पोल खोल रहा है। वही नाश्ता में गिनती के चंद लोगो को अंडा देकर अंडा देने की खानापूर्ति की जा रही है जिससे विवाद की स्थिति कोविड सेंटर में उत्तपन्न है। उल्लेखनीय है कि कमजोर शरीर पर कोरोना वायरस सक्रिय होकर मरीज को बीमार करता है वही उपचार के दरमियान कोरोना पीड़ितों को पौष्टिक हीन और कच्चा खाना देने से मरीजो को स्वास्थ्य लाभ होगा कि बीमारी बढ़ेगी यह विचारणीय तथ्य है। ज्ञात हो कि 23 जुलाई को 32 कोरोना पॉजिटिव कवर्धा के कोविड सेंटर में भर्ती हुए है जिन्हें 25 जुलाई तक एक बार भी चाय नही दिया गया है जिससे यहा की व्यवस्था का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page