G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

पदोन्नति से भरे जा रहे शिक्षकों के पद फिर भी वनांचल के कई स्कुल में समस्या जस का तस

कुकदूर-संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा 17 अप्रैल 2023 को जारी पत्र के अनुसार एल. बी. संवर्ग के सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय में पदोन्नति पश्चात पदांकन के लिए आगामी 24 से 30 अप्रैल तक दुर्ग में कॉउंसलिंग का आयोजन किया गया है. कॉउंसलिंग के लिए उपलब्ध कराए गए सूची में जिला व संभाग के कुछ पदों को ही प्रदर्शित किया गया है. रिक्त पदों की सूची को देखने से प्रतीत होता है कि यह साल-डेढ़ साल पहले की स्थिति में में बनाया गया है।
वनांचल क्षेत्र में मिडिल स्कूल पोलमी में अंग्रेजी विषय का शिक्षक नहीं है सूची में नाम नहीं है दर्ज संख्या लगभग 300 जिससे निराशा हाथ लगा। सेंदुरखार,भाखूर
भेंडागढ,आगरपानी सुदुर पहाड़ी वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र आज भी एक दो शिक्षक के भरोसे चल रहा है 6 विषय एक दो शिक्षक में शिक्षा गुणवत्ता का सहज ही
अंदाज लगाया जा सकता है । नेऊर,दमगढ़, कुई जहां दर्ज संख्या 200 से 300 है वर्षों से शिक्षक की कमी है वहां शिक्षक काउंसलिंग से भरे जाने का समाचार रेगिस्तान में बहार आने के समान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page