ChhattisgarhKabirdham
कुसुमघटा से बोइरकछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल बनाने की घोषणा पर क्षेत्रवासियों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार


बोड़ला। कुसुमघटा से बोइरकछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल बनाने की घोषणा से क्षेत्र के लोगो में खुशी का माहोल है। कुसुमघटा निवासी प्रमोद चन्द्रवंशी ने बताया कि बाढ़ के दिनों में यहां के लोग और स्कूली बच्चे को आने जाने में काफी परेशानी होता था, कई दिनों से आना जाना बंद रहता था अब परेशानी का सामना नही करना होगा। उन्होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्षेत्रीय विधायक मंत्री मोहम्मद अकबर का बोइरकछरा कुसुमघटा क्षेत्र वासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है।
–