G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया बस स्टैंड के यात्री टिमटिमाते बारिश में फिंगना पसंद करते हैं..लेकिन यात्री प्रतीक्षालय के गंदी स्थिति को देखकर अंदर नहीं जाते, पूरा मामला क्या है पढ़े पूरी खबर

पंडरिया बस स्टैंड के यात्री टिमटिमाते बारिश में फिंगना पसंद करते हैं..लेकिन यात्री प्रतीक्षालय के गंदी स्थिति को देखकर अंदर नहीं जाते, पूरा मामला क्या है पढ़े पूरी खबर

AP न्यूज़: हमार पंडरिया कहने पर जितना मन आनंदित होता है उतना जब इस नगर की स्थिति को जानोगे तो सामान्य व्यक्तियों को गुस्सा ही आएगा। पंडरिया एक ब्लॉक होने के बाद भी अपने ही बस स्टेशन का स्थिति नहीं सुधार पा रहे है। आखिर इसकी जिम्मेदार कौन है। नया बस स्टेशन बने हुए ज्यादा वर्ष नहीं हुआ है। बस स्टेशन के पास यात्रियों को परेशानी ना हो इसलिए प्रशासन के द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है ,लेकिन वहां पर एक भी व्यक्ति अंदर नही जाते हैं, क्योंकि अंदर में पूरा गंदगी है। खिड़की में लगे शीशे को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तोड़ दिया गया है। दीवारो को भी तोड़ा गया है। यात्री प्रतीक्षालय 2 मंजिल है। शराबियों के द्वारा दूसरे मंजिल पर शराब पिया करते है। आस पास के मवेशियों तो बैठकर आराम करते हैं तो आम जनता या यात्री कैसे अंदर में जाएगा। इस स्थिति को देखकर भी लोग चुप्पी साधे हुए हैं। लोग लंबी सफर तय करके आते – जाते हैं,आराम के साथ खाना भी खाना चाहते हैं लेकिन यहां पर खाना भी नसीब नहीं होता। कुछ लोग आराम करना चाहते हैं लेकिन गंदगी देखकर वहां पर आराम नहीं कर पाते। लोग बारिश में फिंगना पसंद करते हैं, लेकिन अंदर नहीं जाते हैं। आखिर इस गंदगी की जिम्मेदार कौन है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और यात्री प्रतीक्षालय का मरम्मत कर सफाई करवाना चाहिए। जिससे यात्रियों को आराम मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page