रायपुर:-केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी सरकार—-जनपद सदस्य नीतू साहू।

रायपुर:-केंद्र की मोदी सरकार जनविरोधी सरकार—-जनपद सदस्य नीतू साहू।

रायपुर:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण व धरसिवा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के निर्देशन अनुसार ग्राम पंचायत तेंदुआ के पेट्रोल पंप में तख्ती पकड़ कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया जनपद सदस्य नीतू साहू ने बताया कि आज पूरे प्रदेश मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश मे लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में केंद्र की भाजपा व मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल पंप के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है।। क्योंकि केंद्र की भाजपा और मोदी सरकार केवल और केवल आम जनता को परेशान करने का काम कर रही है आज इस भयंकर महामारी के समय चाहिए कि तीन सरकार राज सरकार से मिलकर के जनता को कुछ राहत पहुंचाए लेकिन ऐसा ना कर बल्कि डीजल और पेट्रोल का दाम दिन प्रतिदिन बड़ा करके यह साबित कर रही है कि यह सरकार जन विरोधी सरकार है परंतु मोदी जी यह नहीं जानते कि आने वाले समय में यही जनता उन्हें सबक सिखाएगी!
मोदी सरकार की गलत गलत नीतियों के कारण आज यह महंगाई बढ़ती जा रही है बढ़ती महंगाई के विरोध में आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत तेंदुआ पेट्रोल पंम्प के सामने भी बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से जनपद सदस्य नीतू साहू,उमेश साहू,नीरज साहू, कुंती यदु लक्ष्मी यदु मीना साहू एवं गांव के नागरिक गण उपस्थित थे।।।