G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAखास-खबर

मंत्री ने भी दिया इस्तीफाः नवजोत सिद्धू की करीबी महिला मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस को तीन घंटे के भीतर दूसरा झटका

नई दिल्ली, 28 सितंबर 2021। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के तीन घंटे के भीतर उनके करीबी मंत्री रजिया सुल्तान ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
समझा जाता है, सिद्धू के इस्तीफे के समर्थन में रजिया सुल्तान ने इस्तीफा दिया है। वे कल ही मंत्री पद की शपथ ग्रहण की थीं। उधर, आज शाम सिद्धू ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजकर लोगों को चौंका दिया था।
सिद्धू के इस्तीफ के वैसे कई कारण गिनाए जा रहे हैं। लेकिन, सियासी सूत्रों का कहना है कि डीजीपी को छुट्टी पर भेजे जाने और मंत्रिमंडल में उनके लोगों की उपेक्षा से सिद्धू बेहद नाराज थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page