World
अंडमान पर बने न्यूनतम दबाव क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका

उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव वाला क्षेत्र सोमवार को न्यूनतम दबाव क्षेत्र में तब्दील हो गया और यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर व उत्तर-पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।