G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

13 नवम्बर शनिवार को छुईखदान में होगा ओबीसी महासभा की बैठक ,समाज प्रमुखों की बैठक में हुआ फैसला

13 नवम्बर शनिवार को छुईखदान में होगा ओबीसी महासभा की बैठक ,समाज प्रमुखों की बैठक में हुआ फैसला

खैरागढ़। सोनेसरार स्थित साहू भवन में 1 नवम्बर सोमवार को अन्य पिछड़े वर्ग में आने वाले समाज के चुनिंदा लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट चंद्रशेखर यादव अध्यक्ष यादव समाज, अन्य पिछड़े वर्ग संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ने किया. अन्य उपस्थित सदस्यों में संरक्षक ईश्वर वर्मा अध्यक्ष सर्किल लोधी समाज खैरागढ़, एडवोकेट घम्मन साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ खैरागढ़, विप्लव साहू जिला पंचायत सभापति राजनांदगांव, संत कुमार निषाद अध्यक्ष तहसील निषाद समाज खैरागढ़, चेतन चंदेल पूर्व अध्यक्ष लोधी समाज पूर्व सरपंच संडी, ईश्वर निषाद जिला उपाध्यक्ष निषाद समाज राजनांदगांव, चंदन गिरी गोस्वामी पिछड़े वर्ग मोर्चा, रूपेंद्र रजक उपाध्यक्ष धोबी समाज और गोपाल साहू जिला कार्यकारिणी साहू समाज थे.

बैठक में अन्य पिछड़ा वर्ग के वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए वर्ग के सभी समाजों की भूमिका, वर्ग के विकास उनकी संभावनाओं, अवसर तथा चुनौतियों का विषय आया. ओबीसी वर्ग के छात्रों, युवाओं तथा सामाजिक जिम्मेदार लोगों में चेतना के विस्तारीकरण पर बात हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछड़े वर्ग के हितों को विस्तार देने के लिए अन्य विकासखंडों में बैठक लिया जाएगा, इसी तारतम्य में 13 नवम्बर शनिवार को छुईखदान में यादव भवन, बिजली ऑफिस के पास में, बैठक विस्तार का कार्यक्रम रखे जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मौजूद सभी समाज प्रमुखों ने अन्य पिछड़े वर्ग में आने वाले सभी समाजों के समाज प्रमुख, शिक्षितों, जिम्मेदार नागरिकों, जागरूक महिलाओं और छात्रों की उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page