G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी कार्यलय कवर्धा में जिला कार्य समिति की बैठक हुई जिसमें प्रमुखवक्ता के रूप में अशोक बजाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,कवर्धा जिला प्रभारी लखन लाल साहू ,संतोष पांडे सांसद, अनिल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष,सिया राम साहू पूर्व विधायक, मोती राम चन्द्रवंशी पूर्व विधायक,विजय शर्मा प्रदेश मंत्री भाजपा, रामकुमार भट्ट पूर्व जिलाध्यक्ष,
वीरेंद्र साहू क्रांति गुप्ता द्वय महामंत्री,जिला भाजपा के सभी उपाध्यक्ष, मंत्री गण , और 14 मंडल के मंडल अध्यक्ष महामंत्री मंत्री,एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री मंत्री एवं जिला बॉडी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर बैठक प्रारंभ किया गया ।

अशोक बजाज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिला स्तरीय बैठक रखने का मुख्य कारण है कि आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हैं जिसमे सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिये हम अपनी बातों को आसानी से अपनी बात अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है। श्री बजाज प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित का करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का काफी महत्व बढ़ गया है।साथ ही कहा कि आजीवन सहयोग निधि को नियमित तिथि तक जल्द पूण कर जिला कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त कर भाजपा के साईबर विस्तारक बनाने के कार्य में जुट जाएं ।

लखन साहू पूर्व सांसद व जिला प्रभारी ने बताया कि साईबर योद्धा की सभी मंडलो में गठन कर जल्दी से प्रदेश स्तर पर कार्यशाला आयोजित किया जाना है जिसमे क्या क्या कार्य करना चाहिए जिसकी सम्पूर्ण जानकारी दिया जाएगा,शक्ति केंद्र से बुथ स्तर पर हर लोगो से सम्पर्क कर लोगो को छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की नाकामी व वादाखिलाफी का उजागर किया जाएगा।छत्तीसगढ़ में लगातार अपराधों में वृद्धि हुई है और किसानों की मृत्यु हो रही है, गरीबो को लूटने का कार्य भूपेश बघेल कर रही है बिजली बिल हॉप करने की बात कही थी,बिजली बिल हॉप तो नही हुईं, बिजली पूरी गुल जरूर हो गई है।

संतोष पांडे सांसद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जिला मुख्यालय से लेकर मंडल ,शक्ति केंद्र ,बुथ स्तर तक भारतीय जनता पार्टी अपनी टीम मजबूती के साथ खड़ा कर रही है ,जिससे आने वाले चुनाव में कोई भारतीय जनता पार्टी से टकराने की हिम्मत न कर सके ।

अनिल सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा ने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में सोशल मीडिया, आईं टी सेल ,साईबर विस्तारक युवा मोर्चा की संयुक्त टीम का निर्माण किया जाएगा जिससे हर मंडल के शक्ति केंद्र और बुथ स्तर पर 10 दिन प्रवास का समय के साथ प्रतिदिन 10 घण्टे देना होगा जिससे आम जनता से रूबरू होने से जागरूकता पैदा होगी ,जिससे भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। आज का युग आधुनिक युग है सोशल मीडिया नेटवर्किंग से देश विदेश की खबर मिनट में मिल जाता है ।
केन्द्र सरकार के जनकल्याण योजनाओं एवं पार्टी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा किया।
जिले में आईटी सेल व सोशल मीडिया केसयुंक्त कार्यकर्ताओं के द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसमे भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक बसन्त नामदेव,प्रमोद शर्मा आई टी सेल संयोजक जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page