कवर्धा : बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना..संविधान और समाज दोनों के अपमान..लोगों में आक्रोश

कवर्धा : बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना..संविधान और समाज दोनों के अपमान..लोगों में आक्रोश

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा/सहसपुर लोहारा| सहसपुर लोहारा क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। युवा कांग्रेस ने इसे संविधान और समाज दोनों के अपमान के रूप में देखते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। युवक कांग्रेस ने यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
शनिवार को युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोहारा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपा। दोषियों की 3 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने मांग की, अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रभान कोसले और विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने कहा ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस के नेतराम जंघेल, चोवाराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष शौखी साहू, शरद बांग्ली, सुरेश पटेल, धन्ना नागराज, विक्की लहरे, अजय बंजारे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



