G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

नवगठित जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्रथम स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़, 15 अगस्त 2025 – नवगठित जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में आज स्वतंत्रता दिवस का प्रथम आयोजन पूरे उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। जिला पंचायत परिसर में आयोजित इस विशेष समारोह में गणमान्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए देशभक्ति एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने नवगठित जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह ने भी उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और सभी को राष्ट्रीय एकता, समर्पण व सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा राजू बनाफर, श्रीमती हेमलता मांडवी, श्रीमती जमुना कुर्रे, सांसद प्रतिनिधि  खम्हन ताम्रकार सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, उपसंचालक पंचायत  गीत कुमार सिंहा सहित जिला पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को तिरंगा झंडा सप्रेम भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जो देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ करने वाला रहा।

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ एवं सभी उपस्थितजनों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page