ChhattisgarhINDIAखास-खबर

‘‘दीदी के गोठ’’ के प्रथम कड़ी का जिले में प्रसारण किया गया

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार

31 अगस्त, 2025  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ की दीदियों की सफलता की कहानियों पर आधारित आकाशवाणी कार्यक्रम ‘‘दीदी के गोठ’’ का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रायपुर के माध्यम से किया गया, जिसमें  विष्णु देव साय,  शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा  विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री, छ.ग. शासन ने अपने संदेश में स्व-सहायता समूह की दीदियों को बेहतर कार्य करने एवं आजीविका संवर्धन के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात जिला नारायणपुर एवं बस्तर की स्व-सहायता समूह की दीदियों ने अपने आजीविका संबंधी कार्य एवं उपलब्धि के संबंध में सफलता की कहानी प्रस्तुत की।


इस अवसर पर जिला पंचायत-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के सभाकक्ष में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत खैरागढ़ का संयुक्त रूप से कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत के सभापति  ललित चोपड़ा, सांसद प्रतिनिधि  खम्हन ताम्रकार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत-खैरागढ़ के बिहान के अधिकारी-कर्मचारी, सक्रिय महिला कैडर एवं स्व-सहायता समूह की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने बिहान के स्व-सहायता समूह सदस्यों को संगठित होकर कृषि कार्य एवं व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया जिससे कि वे अपनी आय में वृद्धि कर लखपति दीदी बन सके। सभापति और सांसद प्रतिनिधि ने भी दीदियों को प्रोत्साहित कर विशेष उपलब्धि हासिल करने के लिए कहा जिससे कि वो भी दीदी की गोठ कार्यक्रम में शामिल हो सकें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई ने सभी स्व-सहायता समूह सदस्यों को स्वेच्छापूर्वक 2-3 आजीविका गतिविधि प्रारंभ करने एवं लखपति दीदी बनने हेतु प्रेरित किया।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कार्यालय छुईखदान में भी वृहत स्तर पर प्रसारण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जनप्रतिनिधि पुष्पा प्रकाश वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत, उपाध्यक्ष  राजू जंघेल अन्य जनप्रतिनिधि एवं एन.आर.एल.एम. ‘‘बिहान’’ के अधिकारी/कर्मचारी तथा कम्युनिटी कैडर उपस्थित हुए। साथ ही जिले के एन.आर.एल.एम. के सभी संकुल संगठन एवं ग्राम संगठन स्तर पर भी प्रसारण की व्यवस्था कि गई थी, जिसमें स्व-सहायता समूह की सदस्यों एवं कम्युनिटी कैडर द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया।
यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीदी की गोठ का प्रसारण प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page