G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Chhattisgarhखास-खबर

नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई होगी तेज : केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहाकार ने आला अफसरों के साथ किया प्लान तैयार

रायपुर। बस्तर में जल्द ही नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई होगी और इस बार नई रणनीति के तहत उन्हें प्रदेश से पूरी तरह से खदेड़ने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसके लिए पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा जल्द ही ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जाएगा।

प्रदेश को माओवादियों से मुक्त कराने पुलिस ने कमर कस ली है, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के कमान संभालने के बाद से ही पुलिस बल में एक नया जोश देखा जा रहा है। इधर श्री जुनेजा के पदभार संभालने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार ने कल पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को खदेड़ने का प्लान तैयार किया है। पुराने पीएचक्यू में संपन्न हुई  इस बैठक में पुलिस विभाग के आला अफसरों ने शिरकत करते हुए इस मास्टर प्लान पर अपनी राय भी रखी। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया गया।

सूत्रों की माने तो इस मास्टर प्लान के तहत आने वाले चार महीनों में पुलिस की रणनीति व ऑपरेशन की रूपरेखा तय कर ली गई है। जानकारों की माने तो इस ज्वाइंट ऑपरेषन में अब बस्तर में तैनात सभी सुरक्षा बलों का साझा सहयोग लिया जाएगा। इसमें सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के अंदरुनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन तेज करने की रणनीति बनाई गई। इससे पहले विजय कुमार ने नारायणपुर में सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

इस समय नक्सली चार जिलों बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा में सक्रिय हैं। तेलंगाना, ओडिशा और महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर है। बैठक में पुलिस महानिदेशक जुनेजा के अलावा एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के महानिरीक्षक एवं अन्य अधिकारी ने करीब दो घंटे तक मंथन किया।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कैंप में रहने वाले जवानों और अधिकारियों से विस्तार से चर्चा हुई है। बैठक में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने पर मंथन किया गया। आगे किस तरह से छत्तीसगढ़ पुलिस और फोर्स के जवानों के बीच तालमेल के साथ अभियान चलाया जाएगा, इस पर भी चर्चा हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page