G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

ग्राम पंचायत मंझोली, कोयलारी ,कापा, कुम्हि के किसानों ने दिया सड़क निर्माण के लिए जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को ज्ञापन

ग्राम पंचायत मंझोली, कोयलारी ,कापा, कुम्हि के किसानों ने दिया सड़क निर्माण के लिए जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पंडरिया को ज्ञापन

AP न्यूज़ पंडरिया

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरोत्तम साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मुख्य मार्ग से ग्राम मझोली से कूम्ही पहुंच मार्ग अत्यंत खराब होने के कारण आज कलेक्टर महोदय के नाम विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। अभी कृषि का कार्य किया जा रहा है धान व गन्ने की कटाई शुरु हो चुका है धान कटने के बाद सहकारी समिति उचित मूल्य की दुकान सोसाइटी बेचने के लिए ले जाना पड़ता है वह गन्ना को शक्कर कारखाना ले जाना पड़ता है ।गन्ने का पर्ची आ गया है और गन्ना शक्कर कारखाना ले जाने के लिए उपयुक्त सड़क ही नहीं है इसके कारण गन्ना के पर्ची को कृषक लोग वापस कारखाना को दे रहे हैं रोड अत्यंत बहुत जर्जर स्थिति में है अगर गन्ना ट्राली में लाया जाए तो ट्राली पलट सकता है।

जान-माल की नुकसान हो सकता है इसलिए रोड बनना अत्यंत आवश्यक है जनपद सदस्य उतरा देवी साहू ने कहा कि रोड बहुत ही ज्यादा खराब हो चुका है रोड निर्माण करना आवश्यक है और बार बार ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करा रहे है । अगर सड़क निर्माण जल्द नही होगा तो समस्त ग्राम के किसान चक्का जाम उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वाले में गोकुल उत्तरा देवी साहू, रितेश सिंह ठाकुर, हीराराम साहू, नर्मदा साहू, परमेश्वर साहू, राजकुमार साहू, त्रिभुवन साहू, नरेंद्र जांगडे,( सरपंच) रामप्रसाद चंद्रवंशी, ईश्वर साहू, किशन चंद्रवंशी, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,(सरपंच) दिनेश चंद्रवंशी तुलेश पटेल, उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page