G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:वीर शहीदों के परिजनों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया सम्मानित।

शहीद दिवस पर वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली।

वीर शहीदों के परिजनों को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया सम्मानित।

शहीद स्मारक पर जिले के समस्त अधिकारी जवानों ने पुष्पगुच्छ, पुष्प चक्र अर्पित कर अपने शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किये।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में देश की रक्षा हेतु अपने कर्तव्य का निर्वाहन करते हुए अपने प्राणों की आहुती देने वाले देश के अमर शहीदों को गुरुवार 21 अक्टूबर को प्रातः 09:00 बजे कबीरधाम जिला के पुरानी पुलिस लाईन में स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में पुलिस अधिकारियों और शासन प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों एंव जिला कबीरधाम के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गयी। पुलिस कप्तान श्री मोहित गर्ग के द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए कहा गया कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्धाख में तीसरी बटालियन की एक कंपनी को भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा के लिये लद्धाक में हाट स्प्रिंग में तैनात किया गया था। कपंनी को टुकड़ी में बाटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल हाट स्प्रिंग में गश्त कर रहा था, तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब भारतीय बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया व मातृभुमि के रक्षा के लिये लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानो ने अपने प्राणो का बलिदान दिया। हमारे जवानों के लिये व हम सबके लिये यह गौरव की बात है, कि केन्द्रीय पुलिस संगठनो व सभी राज्यो की पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने – कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है, इन वीरों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यों की उच्चतम परम्पराओं का प्रतिक है, तथा कर्तव्य निष्ठा का अनुपम आदर्श प्रस्तुत करता है। इसके पश्चात देश के प्रति प्राण न्यौछावर करने वाले देश के 377 वीर शहीद जवान जिसमें से छत्तीसगढ़ प्रदेश के 18 शहीद जवानों का नाम वाचन किये जाने के बाद, नामावली को लास्ट पोस्ट की धून बजाकर शहीद स्मारक पर रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गयी। इसके पश्चात शहीद परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल के नेतृत्व में वीर शहीद जवानों को सलामी एवं शोक शस्त्र कर दो मिनट का मौन धारण कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के द्वारा शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री संगीता मेरावी को साल एंव श्रीफल आदि भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही 14 वी बटालियन कमांडेंट लाल उमेश सिंह, 17 वीं बटालियन कमांडेट श्री टी.आर. कोसीमा, ए.डी.एम. श्री भगवान सिंह उइके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी. आर. मंडावी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री नरेन्द्र बेंताल, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उइके, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री अजीत ओगरे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री पी. आर. कुजुर, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री आशीष मिश्रा, उप. पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर वासनिक, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल, परेड टुवाईसी उप. निरीक्षक श्री नवरत्न कश्यप, मंच संचालन पर श्री आदित्य श्रीवास्तव एंव जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा शहीद हुए सभी बहादुर अधिकारी जवानों को पुष्पचक एवं पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं जिला पुलिस बल के सभी अधिकारी / कर्मचारी व 17 वीं बटालियन के अधिकारी कर्मचारियों तथा होमगार्ड के जवानों ने भी शहीद हुये अपने साथियों को पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page