पांडातराई : उप तहसील की स्थापना भावना दीदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतिक :- तुषार चन्द्रवशी

पांडातराई : उप तहसील की स्थापना भावना दीदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतिक :- तुषार चन्द्रवशी

नगर पंचायत पांडातराई की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी
उप तहसील की स्थापना हेतु मिली स्वीकृति।
टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : नगर पंचायत पांडातराई में राजस्व कार्यों के संपादन हेतु आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी द्वारा नवीन उप तहसील स्थापना की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार एवं क्षेत्रवासियों को बधाई।
यह न केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि है, बल्कि हमारे सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस उप तहसील की स्थापना से एक सुव्यवस्थित और स्थानीय प्रशासनिक इकाई के माध्यम से जन शिकायतों और आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।साथ ही सभी सेवाएँ उनके घर व ग्राम के नजदीक उपलब्ध होंगी जिससे न केवल समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी।
पंडरिया विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा जी के दृढ़ इच्छाशक्ति से पंडरिया विधानसभा का हर एक गांव संवर रहा है।विगत कार्यकाल में पंडरिया उपेक्षा का शिकार हुआं। परन्तु आज भावना बोहरा जी के अथक मेहनत से पंडरिया का नगर एवं गांव तेजी से विकास पथ पर आ गया है। पांडातराई नगर पंचायत को उप तहसील की सौगात से आस पास के दर्जनों गांवों में निवासरत किसानो को बेहतर और सुलभ सुविधा मिलेगी।इस सौगात के लिए उत्कृष्ट विधायक भावना दीदी का जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 की जनता की ओर से कोटि कोटि आभार।