ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा:वनमंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयास तथा किसानों और सामाजिक संगठनों की मदद रंग लाई।

वनमंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयास तथा किसानों और सामाजिक संगठनों की मदद रंग लाई।

निस्तारी और सिंचाई की समस्या दूर हुई, किसानों ने श्रमदान कर तीन किलोमीटर नहर बनाया, 63 हैक्टेयर से बढ़कर अब दो सौ हैक्टेयर खेतों तक पहुंचेगा पानी

सहसपुर लोहारा,ग्राम बनों, पिपरटोला,सोनपुरी, भिनपुरी और तेलाईभाठ के सिंचाई और निस्तारी तालाबों में अब रहेगा बारह माह पानी

किसानों की बरसो पुरानी मांग पुरी हुई, किसानों के चेहरे में उत्साह और उमंग

कवर्धा, 20 जून 2021। कबीरधाम जिले के मध्यम सुतियापाठ जलाशय का पानी अब ग्राम बानो, पिपरटोला होते हुए सहसपुर लोहारा और नयापारा, सोनपुरी, भिनपुरी और तेलाईभाठ तक पहुंचेगा। वनमंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के प्रयासों से किसानों और समाज सेवी संगठनों की मदद अब रंग लाने लगी है। किसानों और सामाजिक सेवी संगठनों ने श्रमदान कर सुतियापाठ जलाशय के नहर से सहसपुर लोहारा तक पानी लाने के लिए महज 15 दिनों के भीतर ही तीन किलोमीटर की लम्बी नहर तैयार कर लिया है। इस लम्बी नहर को बनो जलाशय से जोड़ते हुए सहसपुर लाहोरा के सबसे बड़े जलाशय मजार टैंड तक पहुंचाया गया है।
तीन किलोमीटर लम्बी नहर निर्माण होने से लगभग दो सौ हैक्टैयर खेतों पर सिंचाई का क्षमता का विस्तार होगा। इससे क्षेत्र के सौकड़ों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगेगा। इससे पहले बानो जलाशय से सिर्फ 65 हैक्टेयर तक ही िंसंचाई होती थी। बरसो पुरानी मांग पुरी होने के क्षेत्र में खेती किसानी और निस्तारी की समस्या का ठोस समाधान भी हो गया है। अब बरसात का पानी खेतो से नदियों में नहीं बहेगा। जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में यह किसान हित में बसे अच्छा काम हुआ है। नहरों के माध्यम से अब तालाबों में पानी पहुंचगा। इससे पानी सुरक्षित होगां,निस्तारी और सिचाई के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा। वनमंत्री अकबर ने श्रमदान से निर्माण नहर कार्यों अवलोकन किया और क्षेत्र के किसानों और समाजसेवी संठगनों को इसके लिए बधाई भी दी।

बरसो पुरी मांग, एक बैठक में निकला सिचाई और निस्तारी के लिए ठोस समाधान

सहसपुर लोहारा क्षेत्र के किसानों द्वारा तुतियापाठ मध्यम जलाशय के पानी को नहर के माध्यम से सहसपुर लोहारा और सहसपुर लोहारा से होते हुए तेलाईभाठ तक निस्तारी व सिंचाई के लिए नहर बनाने की मांग बरसों से कर रहे थे। इसके लिए क्षेत्र के किसान लगातार प्रयास भी कर रहे थे, लेकिन उनकी मांग पुरी नहीं हुई। कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के बनने के बाद क्षेत्र के किसानों में उम्मीद की नई आस जगी। किसानों ने वनमंत्री व कवर्धा विधायक अकबर के क्षेत्रिय जनसंपर्क के दौरान किसानों ने नहर विस्तार की पुनः मांग की। मंत्री श्री अकबर ने किसानों की बरसो पुरानी मांग और निस्तारी की समस्याओं का समाधान के लिए किसानों और क्षेत्र के समाजसेवी संगठनों की बैठक लेकर इसका ठोस समाधान निकाला गया। क्षेत्र के किसान और समाजेसवी संगठन मंत्री श्री अकबर के बातों से सहमत हुए। महज 15 दिनों के भीतर तीन किलोमीटर लम्बी नहर तैयार कर लिया गया।

किसानों ने कहा क्षेत्र के किसानों के हित में सबसे अच्छा काम

ग्राम पीपरटोला के अंजोर साहू, कली राम साहू, चमरूराम साहू, ग्राम बानों के शंकर पटेल, सरंपच सुरेश पटेल, बाक पटेल,रामचन्द्रपटेल नवापारा, भरत वर्मा तिलाईभाठ, भगवान सिंह बांधाटोला, पार्षद प्रतिनिध गंगदेव, मुखीराम साहू, रम्हू साहू, जीवन साहू धुनलाल साहू और अुनज साहू सहित क्षेत्र के किसानों ने कहा कि सुतियापाठा का पानी को सहसपुर लोहारा से तिलाईभाठ तक पहुंचाने को काम हुआ है, वह किसानों के हित में सबसे बड़ा काम है। किसानों ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्राम बानो, पिपरटोला, छोटूपारा, सहसपुर लोहारा, नवागाव, सोनपुरी, भिनपुरी, तिलाईभाठ में निस्तारी की बहुत समस्या होती थी। अब नहर के माध्यक से पानी खेतो और तालाबों तक पहुंचेगा। बरसात का पानी नहर के माध्यम से जो नदियों में बहता था, वह अब गांवों के तालाबों में भरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page