G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पोंडी के हृदय स्थल में स्थित हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा का होगा सौंदर्यीकरण

क्षेत्रीय जनपद सदस्य विजय सिंह के विशेष प्रयास से विधायक मोहम्मद अकबर ने दी स्वीकृति

पोंडी। पोंडी के हृदय स्थल में स्थित हनुमान जी की दिव्य प्रतिमा का होगा सौंदर्यीकरण।आपको बता दे की पूरी खबर बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी की है। जहां विकास का तालाब लगातार भरता ही जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद सदस्य विजय सिंह के एक और विकास मांग पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने स्वीकृति दे दी है।बता दे की इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पोंड़ी के हृदय में स्थल में स्थित हनुमान गार्डन के उन्नयन हेतु राशि स्वीकृत करने की मांग क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मोहम्मद अक़बर से की थी। जिसके बाद मंत्री द्वारा पर्यावरण विभाग से 6 लाख 88 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की। इससे ना केवल ग्रामीणों बल्कि क्षेत्रवासियों ने भी हर्ष व्याप्त है।पूछने पर जनपद सदस्य विजय सिंह ने बताया कि उक्त राशि से हनुमान जी की प्रतिमा का रंगरोगन, गार्डन परिसर में मरम्मत कार्य व प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के एकमात्र दार्शनिक व आकर्षण के केंद्र के नाम से पहचान रखने वाले हनुमान गार्डन में प्रकाश व्यवस्था नही होने के कारण रात्रि में अंधेरापन छाया रहता था। जिसे दूर करने के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट गार्डन के चारो ओर लगाई जाएगी। प्रतिमा का रंगरोहन करते हुए परिसर का मरम्मत कार्य किया जाएगा। भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। क्षेत्रीय विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में कई विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तारतम्य में क्षेत्र के लोगो के मंशानुरूप जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जन हित में मंत्री मोहम्मद अकबर ने हनुमान गार्डन का भव्य सौंदर्यीकरण करने के लिए तत्काल ही छः लाख अठ्ठासी हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद सदस्य विजय सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page