पंडरिया : जनपद पंचायत पंडरिया में CEO के नवीन पद स्थापना में पूर्व में रहे सीईओ नवीन भट्ट के खिलाफ जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा।

पंडरिया : जनपद पंचायत पंडरिया में CEO के नवीन पद स्थापना में पूर्व में रहे सीईओ नवीन भट्ट के खिलाफ जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा।
कवर्धा- जनपद पंचायत पंडरिया में CEO के नवीन पद स्थापना में पूर्व में रहे सीईओ नवीन भट्ट के खिलाफ जनपद अध्यक्ष ने खोला मोर्चा। जिन्हें भ्रष्टाचार के कारण हटाया गया उन्हें फिर से पदस्थापना क्यों… क्या कवर्धा में अधिकारियों की है कमी।जनपद पंचायत सीईओ बिना दीक्षित को हटा कर पूर्व में रहे सीईओ नवीन भट्ट को भेजा गया जिनके आते ही हटाने की मांग तेज हो गई। जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष ने पूर्व में शिकायत की गई लेटर को दिखाते हुए बताया ये वही अधिकारी है जिनका शिकायत कर हटवाया गया था| बता दे पूर्व में जनपद सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के नाम पत्र लिखा। उन्होंने अधिकारों का हनन करने और उपेक्षित करने का आरोप लगाया। पंडरिया जनपद पंचायत की अध्यक्ष समुंद सेवा राम कुर्रे के साथ जनपद सदस्यों व ग्राम के सरपंचों ने तत्काल हटाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाते हुए कहा सीईओ नवीन भट्ट की जगह में कोई अन्य अधिकारी को जनपद पंचायत पंडरिया की सीईओ बनाकर भेजा जाए, इनके अभद्र व्यवहारों के कारण एवं शासन प्रशासन की राशियों के दुरुपयोग की जाता है, इतनी शिकायत होने के बावजूद शासन प्रशासन द्वारा बार-बार भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी को तीन तीन बार सीईओ बनाया जा रहा है क्या कबीरधाम जिला में अधिकारी की कमी है। जो उनके अधिकारों के हनन और उपेक्षित किए जाने और विकास कार्यों की बैठक में भी उन्हें उपेक्षित किया जाता है। जानकारी दिए बगैर ही गुपचुप बैठक कर समस्त कार्यों को अपने ही अनुसार कार्य करा लिया जाता है। कवर्धा में और भी अनुवभी अधिकारी है आखरी जो पूर्व में इसी जनपद पर पदस्त रहते हुए कई आरोप पर घिरे हुए थे ऐशे अधिकारी का पुनः पदस्थापना कर उन्हें खुले में छूट दी जा रही है|