G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को कबीरधाम पुलिस के डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल।

कबीरधाम पुलिस के डायल 112 वाहन में नन्हे बालक का हुआ जन्म।

प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को कबीरधाम पुलिस के डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित परिजनों ने पुलिस को किया धन्यवाद ज्ञापित।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी एवं डायल 112 प्रभारी तथा टीम को किसी भी प्रकार के असहाय आम जनों की हर संभव मदद करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में आज दिनांक-20/10/2021 को C4 रायपुर से डायल 112 के रिजर्व पैंथर कुंण्डा को सूचना दिया गया कि थाना कुंण्डा क्षेत्र के कॉलर राजेश बंजारे की पत्नी को प्रसव पीड़ा हो रहा है। जिसे जल्द से जल्द स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की मदद मांगी गई है। C4 से प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल डायल 112 इ.आर.वी. रिजर्व पैंथर कुंण्डा में तैनात पुलिस टीम के द्वारा कॉलर से बात कर बताये गये पते पर पहुंचकर देखा तो मीना बंजारे पति राजेश बंजारे उम्र 25 वर्ष जो प्रसव पीड़ा से अत्यंत कष्ट में दिख रही थी, जिसे बिना विलंब किये परिजनों की सहायता से 112 वाहन में बैठाकर कुंण्डा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही नौनिहाल बालक को डायल 112 के इ.आर.वी. वाहन में जन्म हो गया। जिसे सुरक्षित अस्पताल तक लेजाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिससे जच्चा बच्चा दोनों ही पूर्णता सुरक्षित है। परिजनों के द्वारा डायल 112 एवं कबीरधाम पुलिस को धन्यवाद दिया गया।उक्त कार्यवाही में डायल 112 रिजर्व पैंथर थाना कुंण्डा के आरक्षक 537 चंद राम पाटिल, चालक 414 अशोक साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page