ChhattisgarhKCGखास-खबर
News Ad Slider
शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा लगातार की जा रही दंडात्मक कार्यावाही।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
माननीय न्यायालय द्वारा ऐसे प्रकरणों में 10000 से 15000 रू तक के अर्थदंड से किया गया दंडित

RTO कार्यालय के माध्यम करवाई जाएगी लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही
यातायात पुलिस के.सी.जी द्वारा यातायात नियमो के उलंघ्घन करने वाले लोगो पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगो के उपर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । न्यायालय में शराब पीकर यातायात नियम का उल्लंघन करने वालो को 10000 से 15000 रू तक के अर्थदंड से दंडित किया गया।साथ ही ऐसे लोगों के लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही RTO कार्यालय को प्रतिवेदन भेज कर की जावेगी जिससे शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगो पर अंकुश लगाया जा रहा है ।
