G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कार ने मारी बाइक को टक्कर युवक को आयी गम्भीर चोटे, हादसे का कारण बना नेशनल हाइवे रोड में आधी सड़क पर खड़ी ट्रक

कार ने मारी बाइक को टक्कर युवक को आयी गम्भीर चोटे, हादसे का कारण बना नेशनल हाइवे रोड में आधी सड़क पर खड़ी ट्रक

खड़ी ट्रकों से हादसे के आसंका को लेकर मुहल्ले वासी कर चुके है शिकायत बावजूद कार्यवाही नही होने के चलते हुई दुर्घटना प्रशासन अब भी मौन,क्या अब मौत का इंतजार कर रही प्रशासन

पोंडी /कवर्धा:- मंगलवार के दिन पोंडी बोड़ला नेशनल हाइवे रोड में शाम के 4 बजे के करीब कार क्रमांक CG09 JC 7333 ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे बाइक सवार युवक टक्कर की वजह से दूर गिर पड़ा जिससे उसको गम्भीर चोटे आयी है और तत्काल युवक को पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया वही गाड़ी की भी हालत खराब हो चुकी है गाड़ी के आगे के हिस्से की धज्जियां उड़ गयी है कार सवार सभी लोग सुरक्षित है।हादसे की सूचना मिलते ही पोंडी चौकी पुलिस की टीम कार को चौकी ले गयी जहां गाड़ी अभी भी खड़ी है लेकिन सामने वाले किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नही कराया गया है।

हादसे की वजह बनी आधी सड़क पर खड़ी ट्रके
जिसकी आसंका को लेकर मुहल्ले वासियों ने खड़ी ट्रकों की शिकायत की थी आखिर वही हुआ मुहल्ले के ही बच्चे को कार ने मारी जोरदार टक्कर अगर हादसे की मुख्य वजह की बात करे तो कार सवार व्यक्ति ने बताया कि नेशनल हाइवे सड़क में आधी सड़क पर खड़ी ट्रक होने की वजह से सामने मोड़ से आने वाला बाइक सवार युवक दिखाई नही पड़ा और अचानक गाड़ी के सामने आ गया गाड़ी धीमा होने के कारण युवक को गम्भीर चोटे नही आई है लेकिन बीच सड़क मे खड़ी ट्रकों से दुर्घटना हुआ ।

आधे रोड में खड़ी ट्रकों को लेकर कई बार कर चुके शिकायत बावजूद कोई कार्यवाही नही पुलिस प्रशासन आंख मुंडे बैठे पड़ी
बीच सड़क में खड़ी ट्रकों से हादसे का अंदेशा लगाते हुए मुहल्ले के लोग कई बार चौकी में कर चुके है शिकायत लेकिन पुलिस के द्वारा किसी भी प्रकार कार्यवाही नही होने से उनके हौसले बुलंद है और धड़ल्ले से रोड में गाड़ी खड़ा कर रहे है और वजह अपनी गाड़ी का टायर बनवाने की करते है क्योंकि सामने में ही एक मोड़ है जहां से सैकड़ो लोगो का आना जाना लगा रहता है लेकिन बीच रोड में लाइन वार ट्रक खड़ा होने से सामने की गाड़ियां नही दिखाई पड़ती जिससे हादसे होने की आसंका रहती है जिसकी शिकायत कुछ दिनों पूर्व मुहल्ले वासियो ने अनुविभागीय अधिकारी को भी किया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page