G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया: हाफ नदी विशेषरा पुल का बाउंड्री सालो से टूटा हुआ.. वाहन चालकों एवं छोटे बच्चों पर बन रही है जान का खतरा, एक मोटरसाइकिल चालक पुल से गिरते गिरते बचा

पंडरिया: हाफ नदी विशेषरा पुल का बाउंड्री सालो से टूटा हुआ.. वाहन चालकों एवं छोटे बच्चों पर बन रही है जान का खतरा, एक मोटरसाइकिल चालक पुल से गिरते गिरते बचा

AP न्यूज़ पंडरिया : पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सीमाओं से गुजरने वाली हाफ नदी को कौन भला नहीं जानता। हाफ नदी विशेषरा में बने पुल जितना लोगों के आवागमन के लिए उपयोगी है, उतना ही आज खतरनाक साबित हो रहा है । पुल के बाया साइड का बाउंड्री कुछ भाग तक टूट गया है। जहां पर लोगों का जान पर बात आ रही है। 23/6 /2022 का घटना है, कवर्धा तरफ से नशे में धुत ट्रक आ रहा था । और पंडरिया तरफ से एक बाइक चालक जा रहे थे ,ट्रक चालक नशे में धुत गाड़ी को लहराते लहराते जा रहे थे। जब ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल चालक की ओर लहराते हुए ट्रक को लाया तो मोटरसाइकिल चालक अपने जान बचाने की चक्कर में टूटा हुआ बाउंड्री के पास जा पहुचा। और टूटा हुआ बाउंड्री से गिरते गिरते बचा। आसपास के 10 से 15 साल के बच्चे नदी में बाढ़ एवं घूमने फिरने के लिए पुल के पास पहुंचते हैं, और कुछ- कुछ शरारती बच्चे टूटे हुए बाउंड्री पर चलने लगते हैं ,अगर धोखे से भी अगर वह बच्चा फिसला तो सीधा पुल के नीचे गिरेगा। इस स्थिति को बहुत से लोग ने देखा है, फिर भी कोई कुछ नहीं करता। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को इस पर ध्यान देते हुए इसकी मरम्मत कराएं ताकि भविष्य में कोई बड़ा घटना ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page