भाजपा ने नमक सत्याग्रह के 91 और देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाये जाने वाले अमृत महोत्सव की शुरूआत शनिचरी बाजार के गांधी उद्यान स्थित जय स्तंभ में दीप प्रज्ज्वलित कर की


बिलासपुर सांसद अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व का पुण्य स्मरण किया।
बिलासपुर।अमृत महोत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय आह्वान पर पूरे देश में हर जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों के द्वारा अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने पर आजादी के महोत्सव पर 12 मार्च से लेकर 15 अगस्त 2022 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साबरमती आश्रम से सांकेतिक दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाकर की।। . आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 माह के अमृत महोत्सव के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने आज इसी परिपेक्ष में बिलासपुर के स्थानीय शनिचरी बाजार में गांधी उद्यान स्तंभ पर दीप प्रज्वलित कर अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। काबिले गौर है कि दाण्डी यात्रा के दौरान 1933 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी बिलासपुर आए थे। उस समय उन्होने शनिचरी पडाव की इसी जगह पर सभा को संबोधित किया था। आज उसी जगह पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री श्रीमान अमर अग्रवाल एवं सांसद श्रीमान अरुण साव ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर दीप प्रज्वलन कर अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आरंभ किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और आदर्शों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महपौर द्वय किशोर राय, विनोद सोनी, महिला जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे, मनीष अग्रवाल,गोपी थारवानी, श्याम साहू, रोशन सिंह,रोशन राही,कमल कौशिक, देवेश खत्री, योगेश रोहित मिश्रा श्रीमती रजनी यादव,राजेश मिश्रा,अरविंद बोलर,आशीष मिश्रा, संदीप, देवेश सोनी और महेश गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए।