G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा पांडातराई मोहगांव मंडल ने किया सोसायटी का घेराव

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा पांडातराई मोहगांव मंडल ने किया सोसायटी का घेराव

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी के नेतृत्व में हुआ घरना प्रदर्शन

कवर्धा /पांडातराई : भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर एवं जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर और भुनेश्वर चंद्राकर जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष के आह्वान पर पांडातराई मोहगांव मंडल के अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी के नेतृत्व में किसान मोर्चा ने सोसायटी का किया घेराव साथ ही राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की काला बाजारी और भ्रष्टाचार को लेकर किसानों में आक्रोश जताया और किसानों के साथ हो रहे अत्याचार की पोल खोलने भाजपा नेताओं ने एकदिवसीय पांडातराई मोहगांव मंडल के मोहगांव सोसाइटी के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश भर में व्याप्त खाद्य संकट अघोषित बिजली कटौती को दूर कर वर्मी कंपोस्ट खाद खरीदने की बाध्यता को समाप्त करने की अपील की गई.

कांग्रेसी सरकार पूरी तरह से फ्लॉप : गोवर्धन चंद्रवंशी
भाजपा किसान मोर्चा पांडातराई मोहगांव मंडल के अध्यक्ष गोवर्धन चंद्रवंशी ने बताया कि राज्य की सरकार में बैठे भुपेश बघेल की चुनावी घोषणा पत्र में 36 वादे किये थे जिसमें विफल नजर आ रहा है एक भी वादे पूरे नही किए किसानों के लिए किये झूठे वादे से किसान को भारी नुकसान उठाना पढ़ रहा है। कर्जा माफी, बिजली बिल हॉफ,धान की बोनस,खाद्यय सामग्री की कमी इन सभी वादे की विफलता की मार आम जनता और किसानो को भुगतना पड़ रहा है।
कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफ़ी के संबंध मे, किसानो की आवाज को बुलंद करने हम सब किसान भाइयो के समर्थन मे खड़े हुए हैं।

उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष परमेश्वर चंद्रवंशी,बाला राम चंद्रवंशी पूर्व मंडल अध्यक्ष,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तूकेश चंद्रवंशी,युवा मोर्चा जिला मंत्री सचिन गुप्ता ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित चंद्रवंशी ,किसान मोर्चा महामंत्री निरंजन चंद्रवंशी, किसान मोर्चा मंत्री राधे लाल चंद्रवंशी, युवा मोर्चा महामंत्री भुनेश्वर जायसवाल, मंडल कोषाध्यक्ष रमेश केशरवानी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मोती राम चंद्रवंशी, कांशीराम पनागर ,बीरबल साहू,भरत लाल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ,युवा मोर्चा मंत्री हरीश चंद्रवंशी,युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी
एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता किसान बंधु एवं मोहगांव के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page