शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी खुर्द में देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती मनाई गई


कवर्धा। शासकीय प्राथमिक शाला खैरझिटी खुर्द में देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती मनाई गई।मौके पर उपस्थित सभी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक वोकेश नाथ योगी ने बताया की डॉ राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 मेें कृषि और खाद्यमंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से उन्हें प्रायः ‘राजेन्द्र बाबू’ कहकर पुकारा जाता है।अर्जुनसिंह मेरावी ने उनके जीवन की प्रमुख बतो से अवगत कराया गया,चन्द्रशेखर शर्मा, और नदकुमार घोरमारे ने उनके सामाज के प्रति विभिन्न जागरूकता अभियानो पर प्रकाशित किया गया।