G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhRajnandgaonखास-खबर

शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

पैलीमेटा _शासकीय प्राथमिक शाला पैलीमेटा में एक अक्तूबर को ही गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
कल रविवार हो जाने और दशहरा अवकाश लग जाने के कारण पूरे स्कूल बंद हो जाएंगे इसी कारण से आज प्राथमिक शाला पैलीमेटा में शनिवार और बस्ता मुक्त कार्यक्रम के तहत राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में भारत माता, महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी की फोटो पर गुलाल से तिलक किया गया और फूल,प्रसाद चढ़ाया गया है। शिक्षक तुलेश्वर सेन ने महात्मा गांधी जी की भजन रघुपति राघव राजा राम की पंक्तियां गाया और बच्चों ने दोहराया।उसके बाद शिक्षिका सुमित्रा कामड़े ने दोनों महापुरुषों की जयंती और जीवनी पर प्रकाश डाला।अतिथि शिक्षक नरतन नेताम ने शास्त्री जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन रघुपति राघव राजा राम और आज है दो अक्तूबर का दिन वाली गीत गाया और बच्चों ने दोहराया और दोनों महापुरुषों की जीवनी और उनके कार्यों को बच्चों को बताया ।अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी को नवरात्रि पर्व एवम दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page