G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

वित्त मंत्री के हाथों कोषालय कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेण्डर विमोचित

वित्त मंत्री के हाथों कोषालय कर्मचारी संघ का वार्षिक कैलेण्डर विमोचित

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन विभाग के वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के हाथों संपन्न हुआ । छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष 2026 में भी संगठन द्वारा प्रदेश के सभी जिला कोषालय अधिकारी के नाम एवं मोबाईल नंबर, संभागीय संयुक्त संचालक के नाम एवं मोबा. नं. तथा वित्त विभाग के आवश्यक दूरभाष नंबर सहित आकस्मिक अवकाश ऐच्छिक अवकाश तथा संगठन की उपलब्धि एवं संगठन द्वारा कर्मचारी हित में किये जा रहे प्रयास का उल्लेख कर्मचारी हित में वार्षिक कैलण्डर का प्रकाशन कराया गया है। सभी जिलों के कोषालय अधिकारी के नंबर कैलेण्डर में प्रकाशित होने से ट्रेजरी से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी एवं पेंशनर घर बैठे मोबाईल के माध्यम से ट्रेजरी अधिकारी से बात कर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

कैलेण्डर विमोचन में प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन, संरक्षक चमन प्रकाश साहू, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामाधार साहू, वरिष्ठ सदस्य प्रकाश ठाकुर, चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मधुकर सिंह, बादल बंजारे उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page