G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

कवर्धा: जल संसाधन विभाग में पदस्थ लेखाधिकारी श्री सुभेन्द्र राज को विदाई दी गई, जशपुर में दी गई नवीन पदस्थापना।

जल संसाधन विभाग में पदस्थ लेखाधिकारी श्री सुभेन्द्र राज को विदाई दी गई, जशपुर में दी गई नवीन पदस्थापना

कवर्धा, 09 जुलाई 2021। कबीरधाम जिले के जल संसाधन विभाग में पदस्थ वित्त लेखा अधिकारी श्री सुभेन्द्र राज को जशपुर जिले में नवीन पदस्थापना होने पर विदाई दी गई। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश कुमार भगौरिया ने विदाई समारोह में स्मृति चिन्ह और श्री फल भेंट की। श्री सुभेन्द्र राज सेंट्रल के वित्त अफसर है। कबीरधाम जिले के कवर्धा जल संसाधन विभाग में वर्ष 2017 से पदस्थ थे। सेंट्रल से उनकी नवीन पदस्थापना जशपुर जिले में कई गई है।
वित्त लेखाधिकारी श्री सुभेन्द्र राज ने अपनी यादे साझा की। विदाई समारोह में अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन विभाग, श्री आर आर नेताम, श्री वीके मरकाम उप अभियंता श्री आर के धवलकर सहित समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page