ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

आस्था समिति, कवर्धा के द्वारा ऊर्जा पार्क, स्थित कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई।


कवर्धा – 14 अप्रैल 2022 को आस्था समिति, कवर्धा के द्वारा ऊर्जा पार्क, स्थित कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती मनाई गई। संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप के द्वारा बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित थे। संस्था प्रमुख दौलत राम कश्यप ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय एवं उनके भारतीय संविधान के लिए किये गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए बताया कि बाबा साहब हमारे देश के संविधान निर्माता कहे जाते हैं। उन्होंने भारत का विशाल संविधान को तैयार करने में 2 साल 18 माह 11 दिन कठिन परिश्रम से तैयार किया। उनके द्वारा समाजसेवा, सामाजिक परिवर्तन, अश्पृश्यता निवारण के क्षेत्र में भी योगदान अमूल्य है। हम सभी लोगों को बाबा साहब के आदर्शों पर आगे बढ़ना चाहिए। संविधान एवं नियमों का पालन करते हुए कार्य करना चाहिए। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा संविधान की उद्देशिका, मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। श्री कश्यप जी ने कहा कि हमें अपने मौलिक कर्तव्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पालन करना चाहिए। यह प्रत्येक नागरिक का प्रथम दायित्व है। कार्यक्रम में आभार व्यक्त राजेश कुमार गोयल ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार गोयल कार्यक्रम प्रबंधक, चंद्रकांत यादव सदस्य आस्था समिति, चित्रारेखा राडेकर काउंसलर, मनीषा जांगड़े काउंसलर, कोमल निर्मलकर, महेश निर्मलकर, रामलाल पटेल, तबस्सुम खान, शहजादी खान, शाहिना हुसैन, लवली दास, भुपेंद्र बघेल एवं शारदा साहू की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page