G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
INDIAखास-खबर

आतंकियों ने भाजपा नेता के घर किया हमला, पुलिस का एक जवान शहीद

नई दिल्ली। श्रीनगर के नौगाम स्थित भाजपा नेता अनवर खान के घर पर गुरूवार को आतंकी हमला हुआ है। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस टीम के कांस्टेबल रमीज राजा हमले में घायल हो गए थे, इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां वह शहीद हो गए।

बता दें कि अनवर खान बारामुला के जिला महासचिव हैं और साथ ही उन्हें कुपवाड़ा का प्रभारी भी बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि आतंकवादी घायल पुलिस की राइफल लेकर वहां से भाग निकले हैं। वहीं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में स्थित नगर पालिका कार्यालय पर सोमवार दोपहर को आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। इस आतंकवादी हमले में घायल हुए एक अन्य पार्षद की भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

बता दें कि आतंकवादियों द्वारा सोपोर में नगर पालिका कार्यालय के बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफात अहमद पर गोली चलाई गईं थी। हमले में रियाज और शफात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं इसमें एक पुलिस कर्मी भी शहीद हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page