G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर

अपात्र क्लिनिक, लैब व नर्सिगहोम पर करावाई करने टीम गठित

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार मण्डल ने जारी किया आदेश।

कवर्धा। कोरोनाकाल में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ न हो और सही समय पर कोरोना की जांच की जा सके इसलिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार मण्डल द्वारा अनाधिकृत पैथोलॉजी लैब, क्लिनिक, नर्सिगहोम,डेंटल क्लिनिक आदि पर रोक पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए डॉ मण्डल ने टीम गठित कर कार्य सौप दिया है।
इसके लिए शशांक शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी (अध्यक्ष) की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ सहायक सांख्यकीय अधिकारी जगत लाल लोधी को (सदस्य) व आयुष्मान के जिला सलाहकार सैय्यद असलम अली को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page