G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

इको क्लब कोऑर्डिनेटर्स एवम एवम मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण मे शिक्षकों ने लिया हिस्सा

इको क्लब को ऑर्डिनेटर्स एवम एवम मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण मे शिक्षकों ने लिया हिस्सा

AP न्यूज पंडरिया
कवर्धा – छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल अटल नगर रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इको क्लब कोऑर्डिनेटर्स एवम मास्टर्स ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन किया गया। जिसमे विकासखण्ड पंडरिया के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने प्रशिक्षण मे हिस्सा लिया। इन्होंने बताया कि प्रशिक्षण मे बच्चो मे प्रकृति के प्रति प्रेम एवम सम्मान की भावना जागृत करना,पर्यावरणीय शिक्षा को महत्व देना, आस पास के प्राकृतिक बदलाव को समझने तथा खोजने की जिज्ञासा पैदा करना, बच्चो को मौलिक खोज और शोध हेतु प्रेरित करना, पर्यावरण और विकास संबंधी नीतियों में बच्चो की भागीदारी को बढ़ावा देना इन उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।

सभी कोऑर्डिनेटर एवम मास्टर ट्रेनर्स को जंगल सफारी का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बाघ, शेर, तेंदुवा चीतल, हिरण एवम अन्य जीव जंतु के बारे में अवगत कराया।प्रशिक्षण के अन्त में सदस्य सचिवअमर प्रकाश सावंत ने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सद्स्य सचिव अमर प्रकाश सावंत, नितिन श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव एवम एवम समस्त कोऑर्डिनेटर ,मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page