G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

शिक्षक भरत कुमार ने फिर बजाया कबीरधाम का डंका

शिक्षक भरत कुमार ने फिर बजाया कबीरधाम का डंका

गुजरात की पावन धरा पर शिक्षक भरत कुमार को राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान से हुऐ सम्मानित

कुंडा/पंडरिया

गुजरात के उंझा में मां उमिया धाम की पावन धरा पर टीम मंथन गुजरात द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में देश के पच्चीस राज्यों से पचहत्तर शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मानित किया गया।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम,विकासखंड पंडरिया के वेन वाले गुरु जी के नाम से प्रसिद्ध भरत कुमार डोरे को शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार आईडिया,नशा मुक्ति अभियान,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का सफल क्रियान्वयन एवं बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए “राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2022” से सम्मानित किया गया। विदित हो की राष्ट्रीय स्तर पर कई राज्यों में पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं।

जिला में सबसे पहले अपने स्कूल को प्रिंटरिच बनाने वाले शिक्षक है। जिससे प्रेरणा लेकर आज कई स्कूलों में प्रिंटरिच वातावरण बना रहे है। विद्यालय में नए-नए संसाधनों से बच्चों को दी जा रही शिक्षा, प्रार्थना सभा आदि अनेक कार्य विद्यालय में किए जाते हैं जो इन्हें औरों से अलग करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में इनका कार्य अत्यंत सराहनीय रहा है। अभिभावक नरतु राम बताते हैं कि जब से भरत कुमार ने गुंझेटा में पदस्थ हुए हैं तब से बच्चों का नामांकन बड़ा है और शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है।पंडरिया के विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. बनर्जी ने भरत कुमार डोरे को उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने हम सब को कई बार गौरवान्वित किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने भरत कुमार को बधाई देते हुए अन्य शिक्षकों को इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी तथा लोगो को इनसे प्रेरित हो कर अपने विद्यालय में अच्छे कार्य करने चाहिए। स्कूल के प्रधान पाठक श्रीमती शैल सोयम, बीआरसी चंद्रवंशी सर,शिक्षक ऋषि पांडे, शिवकुमार बंजारे,रूपचंद जायसवाल, मक्कड़ सर, भागीरथी चंद्राकर, कु.मनीषा, इंद्राणी सत्यम सहित तमाम शिक्षको ने भरत की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page