ChhattisgarhKabirdhamखास-खबर
पंडरिया:- आत्मानंद स्कूल पंडरिया में स्वामी आत्मानंद जयंती मनाई गई।

आत्मानंद स्कूल पंडरिया में स्वामी आत्मानंद जयंती मनाई गई।

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय पंडरिया में स्वामी आत्मानंद जी की जयंती मनाई गई। स्वामी आत्मानंद का जन्म आज ही के दिन 6 अक्टूबर 1929 में हुआ था। स्वामी आत्मानंद की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए नगर पंचायत पंडरिया के पार्षद प्रतिनिधि नीलू शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य जी.आर. साहू के साथ सी.वी.जैन. थानू राम साहू, पवन साहू, मनीष कुमार और शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद जी के मानव सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद किया गया और उनके आदर्शों पर चलने के लिए संकल्प लिया गया।