G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
खास-खबर

गन्ने का समर्थन मूल्य 325 रुपये से बढ़कर 350 होगा, हुआ बड़ा ऐलान

गन्ने का समर्थन मूल्य 325 रुपये से बढ़कर 350 होगा, हुआ बड़ा ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे में मरने वाला अगर कोई था तो किसान था. किसानों के बेटे थे. हमारी सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ. अगर किसी ने दंगा करने की कोशिश की तो उसकी 7 पीढ़ियां भरते भरते खप जाएंगी. बिजली बिल के बकाए राशि पर कोई ब्याज़ नहीं लगेगा. इसके लिए कमेटी गठित कर ली गई है. आज प्रदेश में इलीगल स्लॉटर हाउस बंद कर लिया. 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोगों के गाय-भैंस गायब हो जाते थे. चोरी कर लिए जाते हैं आज स्थिति बदल चुकी है ।मुख्यमंत्री ने गन्ना विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि 2007 से 2017 तक गन्ना मूल्य मूल्य का भुगतान नहीं हुआ. पिछले 4 साल में हमारी सरकार ने सबसे अधिक गन्ना किसानों को भुगतान किया है. हमने पराली जलाने के मामले में किसानों के ऊपर लगे सारे मुकदमे वापस ले लिए हैं. हमने तय किया है कि हम गन्ना मूल्य बढ़ाने जा रहे हैं. अब तक गन्ना का समर्थन मूल्य ₹325 था अब ₹350 गन्ना का समर्थन मूल्य होगा. गन्ना किसानों को 8 फ़ीसदी की वृद्धि उनके आय में होगी. 45 लाख किसानों की जीवन में बदलाव आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page