
पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

दुर्ग। संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा के तत्वाधान में ग्राम घुमा स्थित प्राथमिक शाला प्रांगण में 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
योग शिविर का शुभारंभ 27 जनवरी को भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। शिविर में स्कूल के बच्चों सहित ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। योग प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन प्रतिभागियों को चना-गुड़ एवं आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया।
योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा सरल एवं सहज तरीके से विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। वहीं शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा की आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिता साहू ने योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
शिविर के सफल संचालन में रितु केतु साहू फार्मासिस्ट, दीपक यादव औषधालय सेवक एवं सावित्री वर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। इस पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में कुल 150 हितग्राहियों ने भाग लेकर लाभ प्राप्त किया।



