G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

विद्यार्थियो ने बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद

विद्यार्थियो ने बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद


AP न्यूज़ पंडरिया- विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू द्वारा पंडित नेहरू जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ये नन्हे बच्चे राष्ट्र के भावी निर्माता है। चाचा नेहरू का विचार था कि भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में विश्व में स्थापित हो। व्याख्याता ज्योति ध्रुव ने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता है।

व्याख्याता महेंद्र कंठले ने बताया कि भारत में बच्चो के कल्याण के प्रति नेहरू की प्रतिबद्धता को सम्मान करने के लिए 14 नवम्बर को  बाल दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। कार्यक्रम के अन्त में बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य संतोष कुमार साहू, व्याख्याता योगेश कुमार गुरुदिवान, महेन्द्र कंठले, शकुन पाटले एवम् ज्योति ध्रुव, अमर पटेल पालक गण एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page