राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के बारे में विद्यार्थियो को किया जागरूक

राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के बारे में विद्यार्थियो को किया जागरूक
AP न्यूज पंडरिया
पंडरिया – विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी पंडरिया के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम 30 जनवरी से 13फरवरी तक जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। आज इस कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम मे 165 छात्र छात्राओं को कुष्ठ रोगी के लक्षण एवम रोकथाम के बारे में बताते हुए NMA श्री टी डी मानिकपुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुष्ठ रोग दीर्घकालिक संक्रामक रोग है जो धीमी गति से बढ़ने वाले बैक्टीरिया माइकोबैक्टरियम लेप्री के कारण होता है।
त्वचा पर पिंड, त्वचा पर हल्के रंग के धब्बें, मोटी कड़ी या रूखी त्वचा, मांसपेशी की कमजोरी यह हाथो व पैरो में देखा जा सकता है। सही समय पर इलाज कराने से यह ठीक हो जाता है। इस अवसर पर सेक्टर सुपरवाइजर जलेश्वर प्रसाद साहू ने कहा कि कुष्ठ रोग का उपचार एमडीटी दवा द्वारा संभव है। एक पत्ते मे 28दिन की दवाइया होती है।
एक से पांच धब्बे का 6 महीनो का उपचार होता है।कार्यक्रम के अंत में आर एच ओ ललित चंद्राकर ने सभी शिक्षको एवम छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया। इस मौके पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू, योगेश कुमार गुरु दीवान, महेद्र कंठले, ज्योति ध्रुव, एवम समस्त छात्र छात्राएं शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवम सदस्य उपस्थित थे।