G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

विद्यार्थी ब्लूप्रिंट आधारित पढ़ाई करने से हासिल कर सकते अच्छे अंक – संतोष

विद्यार्थी ब्लूप्रिंट आधारित पढ़ाई करने से हासिल कर सकते अच्छे अंक – संतोष

AP न्यूज पंडरिया

पंडरिया-वनांचल क्षेत्र में स्थित विकास खंड पंडरिया के अंर्तगत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में विज्ञान, गणित एवम अंग्रेज़ी विभाग द्वारा परीक्षा पर चर्चा व कैरियर निर्माण संबंधी परिचर्चा का आयोजन प्राचार्य संतोष कुमार साहू के संरक्षण मे सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की तैलचीत्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूवात की गई।

सर्वप्रथम व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं तथा स्टॉफ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारा 10 वी बोर्ड का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। आगे भी ऐसा ही अपेक्षा करते हैं साथ में विद्यार्थी अपने कैरियर का निर्माण हमारे शिक्षको द्वारा बताए रास्ते पर चलकर कर सकते हैं।

तत्पश्चात प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी कैसे किया जाए? ब्लूप्रिंट पर आधारित पढ़ाई करने से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं, से संबंधित बातो पर विस्तृत चर्चा किया गया। विगत पांच वर्षो से 10 वी बोर्ड परीक्षा का शत् प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहता हैं। वर्ष 2021-22 में 10 वी बोर्ड परीक्षा राज्य प्रवीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

इस वर्ष भी हमारे छात्र छात्राएं अच्छे अंक से उत्तीर्ण होंगे। विज्ञान शिक्षिका ज्योति ध्रुव ने बताया कि हमे कर्म करते रहना चाहिए, फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए, निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता महेंद्र कंठले ने किया। इस अवसर पर मेघावी छात्र छात्राएं को पेन एवम् डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य संतोष कुमार साहू,व्याख्याता योगेश कुमार गुरु दीवान, महेंद्र कांठले, शकून पाटले, ज्योति ध्रुव एवम समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page