राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन : द्वारिका प्रसाद लहरे ‘मौज’ की कृति छंद गीत बहार का हुआ विमोचन

राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन : द्वारिका प्रसाद लहरे ‘मौज’ की कृति छंद गीत बहार का हुआ विमोचन

रायपुर। गत दिवस छन्द के छ के दीवाली मिलन समारोह एवं राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन का आयोजन बैस भवन रायपुर में सम्पन्न हुआ। द्वारिका प्रसाद लहरे मौज जी की कृति छंद गीत बहार का विमोचन मुख्य अतिथि डॉ. चितरंजन कर (वरिष्ठ साहित्यकार), अध्यक्षता कमल वर्मा (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ), विशिष्ट अतिथि त्रय इंजी. पूरन सिंह बैस (अध्यक्ष बैस कुर्मी क्षत्रिय समाज), डॉ. सुधीर शर्मा (हिंदी विभागाध्यक्ष, कल्याण महाविद्यालय भिलाई), विजय मिश्र ‘अमित’ (सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, व्यंग्यकार), अरुण कुमार निगम (संस्थापक छन्द के छ) के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।

छंद के छ परिवार के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौरी के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी है। साथ ही मित्रों एवं परिजनो में हर्ष व्याप्त है। द्वारिका प्रसाद लहरे मौज़ की यह कृति ‘ छंद गीत बहार’ छत्तीसगढ़ी साहित्य की पहली पुस्तक है जिसमें छंद बद्ध गीत सम्मिलित हैं। कवर्धा(कबीरधाम) जिले के लिए यह गर्व की बात है कि जिले को छत्तीसगढ़ में पहले छंद बद्ध गीत देने के लिए जाना जाएगा।
पुस्तक की समीक्षा व्याख्याता एवं गीतकार, कवि एवं समीक्षक अश्वनी कोसरे ने की।छंद के छ परिवार के इस महत्व पूर्ण आयोजन में कुल चार किताबों का विमोचन किया गया।जिसमें कृति छंद कटोरा बोधन राम निषाद राज विनायक, ‘मोर सुग्घर गवँइगाँव’ – जगदीश हीरा साहू, छंद फुलवारी सुचि ‘भवि’ की रहे।

द्वितीय सत्र में राज्य स्तरीय भव्य कवि सम्मेलन हुआ जिसमे प्रदेश भर के 18 जिले से सताधिक कवियों ने विविध विषयों पर छंदमय काव्य पाठ किए। कवर्धा कबीरधाम से सुखदेव सिंह ‘अहिलेश्वर’,ज्ञानू दास मानिकपुरी, बोधन राम निषाद ,देव चरण ‘धुरी’
सम्मिलित हुए।