G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

राज्य स्तरीय रोजगार मेला: केसीजी जिले के 574 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 30 जनवरी को

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ :
छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा दिनांक 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के लगभग 15 हजार पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा।

राज्य स्तरीय रोजगार मेले के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 574 आवेदकों का साक्षात्कार 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों का संबंधित तिथि को निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है ।रोजगार मेले में सहभागिता के लिए ऑनलाइन पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला पंजीयन दोनों आवश्यक हैं। जिन आवेदकों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे शीघ्र पंजीयन कर शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अनुभव प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page