G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdhamUncategorizedखास-खबर

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम, उप चुनाव 2021 के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारी

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम, उप चुनाव 2021 के तहत फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने कार्यक्रम जारी

कवर्धा, 10 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कबीरधाम जिले के त्रिस्तरीय पंचायतों के आम, उप चुनाव 2021 हेतु अर्हता तिथि एक जनवरी 2021 के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिये कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति 10 मार्च, प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों का नियुक्ति एवं प्रशिक्षण 12 मार्च, भारत निर्वाचन आयोग की एक जनवरी 2021 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना और जनपद पंचायतवार भागों में बांटना 15 मार्च, जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध करना 17 मार्च, प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डो का मौके पर मिलान, सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संशोधन करना 23 मार्च, प्रारंभिक मतदाता सूची की आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करना एवं मुद्रण कराना, जॉच कराना एक अप्रैल, चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनो प्रति में हस्ताक्षर करना और पीडीएफ सहित दोनो प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना 3 अप्रैल, जिला कार्यालय द्वारा जनपदवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौंपना 5 अप्रैल, जनपद पंचायतवार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना 6 अप्रैल और निर्वाचक नामावली प्रकाश के संबंध में प्रारूप भेजना 8 अप्रैल निर्धारित है।
इसी प्रकार द्वितीय चरण में निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूवात 9 अप्रैल, दावे, आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 17 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तारीख 22 अप्रैल, दावे, आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने एवं अपील अधिकारी द्वारा निराकरण की अंतिम तिथि निराकरण आदेश जारी होने के 5 दिवस के भीतर, परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि सॉफ्टवेयर में करना 30 अप्रैल, ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तैयार एवं पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना करना एक मई, अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जाना 3 मई और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाना 5 मई 2020 को किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page